NEET Result News: प्रखंड के महमदपुर सकड़ा वार्ड संख्या-7 निवासी नवीन कुमार झा एवं गृहिणी पिंकी देवी के पुत्र निहार कुमार झा ने NEET UG परीक्षा में देशभर में 2259वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उनकी सफलता से परिवार, गांव और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है.
मेहनत और लगन से मिली सफलता
निहार कुमार झा की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया. उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
निहार कुमार झा की सफलता पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम कुमारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
