Samastipur News:हसनपुर स्कूल में नवनियुक्त प्रधानाध्यापक ने किया योगदान

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर में बीपीएससी से चयनित नवनियुक्त प्रधानाध्यापक दीपक कुमार रजक ने योगदान दिया.

Samastipur News: हसनपुर : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर में बीपीएससी से चयनित नवनियुक्त प्रधानाध्यापक दीपक कुमार रजक ने योगदान दिया. योगदान के पश्चात उन्होंने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाना उनकी जिम्मेदारी होगी. इसके लिए उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से सहयोग करने की अपील की. उन्होंने बताया कि अभिभावकों से विद्यालय में बेहतर माहौल बनाने में सहयोग लिया जायेगा. मौके पर राहुल कुमार, संतोष कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार झा, नीतीश कुमार यादव, राजू कुमार साह, मयूर कुमार, अंकिता कुमारी आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >