जन्म के एक दिन बाद नवजात की मौत, परिजनों का अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर के श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत से हड़कंप मच गया है. परिजनों ने अस्पताल की एएनएम पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. नवजात की तबीयत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Samastipur News: सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को एक नवजात की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में आक्रोश जताते हुए ड्यूटी पर तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया.

मृत नवजात की मां की पहचान उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर निवासी प्रिंस कुमार राय की पत्नी कोमल कुमारी (27) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, कोमल कुमारी को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसी दिन सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ था. जन्म के बाद चिकित्सकों ने नवजात को स्वस्थ बताया था.

तबीयत बिगड़ने पर किया रेफर, रास्ते में हुई मौत

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को करीब 11 बजे अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे की देखभाल के लिए दो एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी. इसके बावजूद समुचित निगरानी नहीं होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई.

अस्पताल प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्वविजय सिंह ने बताया कि नवजात जन्म से ही श्वसन संबंधी (आरडीए) समस्या से पीड़ित था और मेडिकल टीम लगातार उसका उपचार कर रही थी.

उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर ड्यूटी पर तैनात एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >