मेडिकल कॉलेज के नये अधीक्षक का हुआ भव्य स्वागत

श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के नये अधीक्षक के रूप में डॉ. जीसी कर्ण बुधवार को अस्पताल पहुंचे,

सरायरंजन. श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के नये अधीक्षक के रूप में डॉ. जीसी कर्ण बुधवार को अस्पताल पहुंचे, जहां पूर्व अधीक्षक अलका झा ने पाग एवं माला से उन्हें स्वागत किया. स्वागत करने वालों में पूर्व अधीक्षक व स्थानीय कई गणमान्य लोग शामिल थे. बताया जा रहा है कि डॉक्टर जीसी कर्ण दरभंगा मेडिकल कॉलेज का प्रोफेसर थे. जिन्हें श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नया अधीक्षक बनाया गया है. नये अधीक्षक के रूप में डॉ. कर्ण ने पदभार ग्रहण करते हुए उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया . मौके पर भाजपा नेता जयकृष्ण झा , शानू ठाकुर , डॉक्टर रूपेश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >