Samastipur: भतीजे ने लाइसेंसी पिस्तौल से चाचा, चाची व भाई को मारी गोली

थाना क्षेत्र के लगमा गांव में सोमवार की अहले सुबह सहोदर भाइयों के बीच दरवाजे पर बरसात के जमे पानी को निकालने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हुई.

सिंघिया . थाना क्षेत्र के लगमा गांव में सोमवार की अहले सुबह सहोदर भाइयों के बीच दरवाजे पर बरसात के जमे पानी को निकालने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हुई. इसमें तीन पुरुष व एक महिला को गोली मार दी. चारों गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को परिजनों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसकी पहचान लगमा गांव के चतुर्भुज सिंह के पुत्र सुरेश प्रसाद सिंह और महेश प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह की पत्नी रंजना देवी और उनके पुत्र गुलशन कुमार सिंह के रूप में की गई. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह सुरेश सिंह दरवाजे के आंगन में बरसात के जमे हुए पानी को बहाने से बड़े भाई ने रोक दिया. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में जमकर बहस हो रही थी. इसी बीच भतीजा फौजी नवीन कुमार सिंह अपने लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग की. इसमें सुरेश सिंह, महेश सिंह एवं सुरेश सिंह की पत्नी रंजना देवी और उनके पुत्र गुलशन कुमार सिंह को गोली लगी. इससे सभी लोग लहूलुहान होकर जमीन पर चीख-पुकार करने लगे. घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया. परिजनों ने बताया कि रिटायर फौजी सुरेश प्रसाद सिंह को पेट में और महेश प्रसाद सिंह को पंजरा में गोली लगने से स्थिति गंभीर बनी हुई है. पेट में गोली फंसी हुई है. डॉक्टर ने रिटायर्ड फौजी सुरेश प्रसाद सिंह और महेश प्रसाद की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहां दोनों का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर डीएसपी संजय कुमार सिन्हा दलबल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गये. इस दौरान घटना स्थल से 6 खोखा बरामद किया गया है. अभियुक्त नवीन कुमार सिंह आत्म समर्पण करने थाना जा रहा था. जिसे डीएसपी ने लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. बताया कि घटना के बिंदु पर जांच की जायेगी. उमेश सिंह फरार हो गया है. जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >