Samastipur News:फॉर्म 17-C में गड़बड़ी पर तुरंत होगी कार्रवाई, चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं : डीएम

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर में जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर में जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की. उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव कार्य में अनुशासन, सतर्कता और पारदर्शिता सर्वोपरि है. किसी भी प्रकार की लापरवाही, लचर व्यवस्था या नियमों की अनदेखी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि फॉर्म 17-सी (मतदान लेखा) में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा. चुनाव कार्य में ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों की तैयारियों की निरंतर निगरानी करें और हर गतिविधि की रिपोर्ट प्रो-एफ ऐप के माध्यम से समय पर अपलोड करें. डीएम ने कहा कि प्रो-एफ रिपोर्टिंग को हर हाल में लागू किया जाना चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी बनी रहे. प्रथम पाली में131-कल्याणपुर (अजा), 132-वारिसनगर, 133-समस्तीपुर, 134-उजियारपुर एवं 135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. द्वितीय पाली में 136-सरायरंजन, 137-मोहिउद्दीननगर, 138-विभूतिपुर, 139-रोसड़ा (अजा) एवं 140-हसनपुर विधानसभा के सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. डीएम ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मतदान के दिन किसी भी परिस्थिति में संपर्क व्यवस्था बाधित नहीं हो, सभी सेक्टर मोबाइल, वायरलेस और नियंत्रण कक्ष से निरंतर जुड़े रहें.

– समस्तीपुर कॉलेज में सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान समयबद्धता, ईवीएम की सुरक्षा और मतदान कर्मियों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग हर सेक्टर अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. अंत में डीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से अपील की कि वे जिम्मेदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाएं ताकि समस्तीपुर जिला राज्य का सबसे आदर्श निर्वाचन जिला बन सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >