Samastipur News:चुनाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता स्वीकार्य नहीं : एसडीओ

सदर अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : सदर अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र-131 के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी सम्मिलित हुए. बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी दायित्वों का निर्वहन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को अपने- अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने तथा समय-समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकार कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूरी हो. चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु आवश्यक सभी कदम उठाने पर बल दिया गया.बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, कल्याणपुर तथा पूसा सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >