समस्तीपुर: NEET पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा फूटा, ताजपुर में निकाली विरोध रैली

समस्तीपुर के ताजपुर में छात्रों और युवाओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में रैली निकाली. उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. यह प्रदर्शन लाखों छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए किया गया.

Samastipur News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को ताजपुर में छात्रों एवं युवाओं ने सरकार के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Tajpur News: छात्रों और युवाओं ने निकाली विरोध रैली

विरोध मार्च का नेतृत्व सैयद नेमत और मो. नसमी ने किया. रैली में आकिल इकबाल, कादिर इमाम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया. प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से अपनी मांगें प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया.

परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की उठाई मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

रैली में शामिल छात्रों और युवाओं ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >