Samastipur News:कला व संस्कृति को सहेजने की जरूरत : डॉ. अमरेंद्र

कला व संस्कृति किसी समाज के इतिहास, मूल्यों, परंपराओं व रीति रिवाजों के प्रतिबिंब होते हैं. इन्हें सहेजने से यह सुनिश्चित होता है कि हमारी विशिष्ट पहचान भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहे.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : कला व संस्कृति किसी समाज के इतिहास, मूल्यों, परंपराओं व रीति रिवाजों के प्रतिबिंब होते हैं. इन्हें सहेजने से यह सुनिश्चित होता है कि हमारी विशिष्ट पहचान भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहे. यह बातें परशुराम हाई स्कूल के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय नंदनी महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने कही. अध्यक्षता प्रो. कृष्णचंद्र मिश्र ने की. संचालन धनंजय कुमार ने किया. कार्यक्रम का संयोजन प्रो. मुकुंद कुमार ने किया. वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्म प्रधान है. जिसमें संस्कार, परंपराएं, उदारता, प्रेम और सहिष्णुता का संगम नजर आता है. गुजरते वक्त के साथ भले ही कई देशों की संस्कृतियों काल के गाल में समा गई लेकिन आज भी भारतीय संस्कृति का अस्तित्व सुरक्षित है. यह दर्शाता है कि वर्तमान परिवेश में भारतीय अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. कला और संस्कृति की विविधता समाज में अपनेपन को बढ़ावा देती है. वहीं समुदाय के बीच बेहतर संवाद, रचनात्मक सोच, सांस्कृतिक शिक्षा नवाचार के प्रति सार्थक दृष्टिकोण को अनुप्राणित करती है. आधुनिकता की इस अंधी दौड़ में विशेषकर युवाओं को भारतीय कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए सम्यक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है. कार्यक्रम को प्रो. शुभम राज, सौरव कुमार, शशांक कुमार, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. मृत्युंजय कुमार, मनोज ठाकुर, अरुण ठाकुर, रजनीश ठाकुर, डॉ. सतीश चौधरी, पंकज ठाकुर ने संबोधित किया. इससे पूर्व गीत संगीत, नृत्य व कविताओं की महफिल सजी. दमदार बनारसी व उनके साथियों ने लोगों को एक से बढ़कर रचनाएं सुनाकर कविता की रसदार बहा दी. शिक्षक व रंगकर्मी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में नाटक प्रेम ही पूजा है के माध्यम से कलाकारों ने समाज में फैल रही कुप्रवृत्तियों पर व्यंग्यात्मक प्रहार कर हजारों कला प्रेमियों के मन मस्तिष्क को झकझोर दिया. समापन समारोह के दौरान टेक्नो मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने छठ की पारंपरिक गीतों पर शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान दर्जनों युवा प्रतिभावों, प्रतिभागियों व आगत अतिथियों को बुके, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर राज कुमार शर्मा, हर्षिका, बिट्टू ठाकुर, धनंजय कुमार, रोशन कुमार, सौरव कुमार, राजीव रंजन सिंह, शुभम कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, शिवम कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >