Samastipur News:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत : कुलपति

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने एनआइआरएफ रैंकिंग में 24 वां रैंक हासिल किया है.

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने एनआइआरएफ रैंकिंग में 24 वां रैंक हासिल किया है. जबकि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है. 2024 में विश्वविद्यालय की रैंक 29 था. कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंक पिछले दो वर्षों से लगातार अच्छी हो रही है. बेहतरी के लिए और कार्य काम करना है. अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग के लिए और बेहतर प्रयास करने के लिए वैज्ञानिकों व कर्मियों को प्रेरित किया. कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले तीन वर्षों से लगातार नये नये मुकाम हासिल कर रहा है. निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अनुसंधान की गुणवत्ता में तीव्र सुधार हुआ है. निदेशक शिक्षा डा उमाकांत बेहरा ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >