Samastipur News:एनडीए की जीत बिहार के स्वर्णिम दिन का होगा परिचायक : चिराग

सरायरंजन विधानसभा के विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर, मिर्जापुर में सोमवार को लोजपाआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सभा हुई.

Samastipur News:विद्यापतिनगर : सरायरंजन विधानसभा के विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर, मिर्जापुर में सोमवार को लोजपाआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का यह चुनाव आने वाले स्वर्णिम काल का परिचायक होगा. डबल इंजन की सरकार में बिहार का तेज गति से विकास हुआ है. इसे पंख देने के लिए फिर से एनडीए की सरकार जरूरी है. कहा कि देश के प्रधान मंत्री की बिहार पर विशेष ध्यान है. जीविका दीदिओं को दस-दस हजार रुपये फिर आगे दो-दो लाख देने का वचन सोने पे सुहागा साबित होने वाला है. कहा अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम एनडीए की सरकार कर रही है. इससे स्व. रामविलास पासवान का सपना साकार हो रहा है. बिहार में बिजली 125 यूनिट फ्री किए जाने से अब गरीबों के घर में रोशनी आयी है.चहुंओर से गरीब खुशहाली की ओर बढ़ रहे हैं.

– सरायरंजन के विद्यापतिनगर मिर्जापुर में लोजपा आर सुप्रीमो ने चुनावी सभा को किया संबोधित

कहा कि बिहार की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर जात पात भेद भाव से ऊपर उठकर सबों का विकास किया है. सबका साथ सबका विश्वास हम सबों का उद्देश्य रहा है. लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार आने पर गरीबी और बेरोजगारी को समाप्त करने की पुरजोर कोशिश की जाएगी. चिराग ने सरायरंजन के एनडीए प्रत्याशी सह बिहार सरकार के निवर्तमान मंत्री विजय कुमार चौधरी की जमकर तारीफ की. लोगों से कहा कि विजय चौधरी के राजनीतिक अनुभव की तारीफ केंद्र में की जाती रही है. एक योग्य नेता की पहचान रही है. उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं जब लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान का निधन हुआ था, तब उन्होंने एक अविभावक की भांति मुझे अपनत्व व प्रेम दिया था. इसलिए भी इनकी जीत को सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य बनता है. चिराग ने लोगों से विजय चौधरी को जीताने की अपील की. वहीं सभा में मौजूद दर्शक श्रोता मतदाताओं की राय पर विजयी माला श्री चौधरी को पहनाया. सभा की अध्यक्षता लोजपा नेता कैलाश पासवान ने की. मंच संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया. सभा को एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी सहित जिला व प्रखंड के एनडीए नेताओं ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >