Samastipur News:विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को की तैयारी जुटा एनडीए

प्रखंड मुख्यालय स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में मंगलवार को हसनपुर विधानसभा स्तरीय एनडीए गठबंधन की बैठक हुई.

Samastipur News: बिथान : प्रखंड मुख्यालय स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में मंगलवार को हसनपुर विधानसभा स्तरीय एनडीए गठबंधन की बैठक हुई. इसमें जदयू, भाजपा समेत एनडीए के सभी घटक दलों के प्रखंड, मंडल, पंचायत और जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए. अध्यक्षता हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राज कुमार राय ने की. इसमें आगामी 8 सितंबर को हसनपुर में आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गई. पूर्व विधायक श्री राय ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक एकजुटता का प्रतीक होगा. कार्यकर्ता पूरे उत्साह से इसमें भाग लें. सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं. मौके पर बीजेपी जिला मंत्री रामबालक सिंह, जदयू नेता विजय यादव, हसनपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, बिथान जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, जदयू के वरिष्ठ नेता हर्षवर्द्धन कुमार यादव, लोजपा (आर) विधानसभा प्रभारी विनोद यादव, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष राजेश मुखिया, बीजेपी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय निषाद, जदयू वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार हिटलार, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष मो. अजहर अली, अरविंद कुमार पटेल, जदयू छात्र प्रखंड अध्यक्ष सरोज यादव आदि मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में कहा कि 8 सितंबर का सम्मेलन एनडीए की शक्ति और संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >