शाहपुर पटोरी : व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. वरीय न्यायाधीश अखिलेश प्रताप सिंह एवं कनीय न्यायाधीश राजीव कुमार द्वारा लोक अदालत का समारोह पूर्वक दीप प्रचलित कर उद्घाटन किया गया. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सदानंद राय एवं महासचिव राम विनय कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 138 वादों का निपटारा किया गया. कुल 5229 767 रुपए की राशि का समझौता एवं 4004367 रुपए की राशि नगद रिकवरी की गई. इस लोक अदालत में नवल किशोर सिंह, ओम कुमार चौधरी, राकेश कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार राय, अमितेश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
