Sarairanjan News: मुसरीघरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को रूपौली बनघारा टोला में छापेमारी कर एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है.
बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
