वारिसनगर के सतमलपुर में नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

थाना क्षेत्र के सतमलपुर वार्ड 4 टोला पर में नव विवाहिता की फंसी लगाकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं.

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के सतमलपुर वार्ड 4 टोला पर में नव विवाहिता की फंसी लगाकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, पीएसआई खुशबू कुमारी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है. मृतका की पहचान गांव के ही अनिल पंडित के पुत्र विक्कू पंडित की पत्नी पूजा कुमारी (21) के रुप में की गयी है. विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर परोही गांव निवासी अजित पंडित ने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी इसी वर्ष 19 फरवरी को सतमलपुर गांव के वार्ड 4 टोला पर निवासी अनिल पंडित के पुत्र विक्कू पंडित के साथ की थी. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह लड़की के मायके वाले को सूचना दी गई कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है. लड़की के पिता अपने भाई व वर्तमान सरपंच, स्थानीय मुखिया को लेकर अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे. यहां देखा कि पूजा की लाश पड़ी है. लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री के साथ चार दिनों पूर्व मारपीट की गई थी. सूचना पर वे लोग सतमलपुर पहुंच कर पूजा को मायके ले जाने की मिन्नत की थी. परंतु ससुराल वालों ने नहीं जाने दिया. आज सभी ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इधर, घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के कमरे में खिड़की से साड़ी बंधी थी. लड़की घर में मृत पड़ी थी. लाश को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की के साथ मारपीट की गयी है. उसके गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या की गई है. वैसे लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ससुराल के सभी लोग फरार हैं. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >