माउंट एवरेस्ट के शिखर पर तिरंगा लहराने वाले प्रांजल का सरायरंजन में भव्य स्वागत

Mountaineer Pranjal Goswami: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रांजल गोस्वामी के हिमालय के एवरेस्ट ट्रेक अभियान से लौटने पर सरायरंजन में भव्य स्वागत किया गया. जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी.

Mountaineer Pranjal Goswami: हिमालय के एवरेस्ट ट्रेक अभियान से लौटे युवा अधिवक्ता प्रांजल गोस्वामी का गुरुवार को समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड स्थित सरैया पुल चौक पर भव्य स्वागत किया गया. उनके सम्मान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रांजल गोस्वामी पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड के मननपुर बाजार के निवासी हैं और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं. वकालत के साथ-साथ वह पर्वतारोहण में भी लगातार सक्रिय हैं.

26 जून से शुरू किया था अभियान

जानकारी के अनुसार प्रांजल गोस्वामी ने 26 जून को पर्वतारोही दल के साथ हिमालय क्षेत्र के एवरेस्ट ट्रेक अभियान की शुरुआत की. 30 जून को उन्होंने अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की.

पिता सामाजिक संगठन से जुड़े

प्रांजल के पिता उद्धव गोस्वामी अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा आदर्श जन सेवा संस्थान, केसरिया के अध्यक्ष हैं.

प्रांजल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया.

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

इस अवसर पर प्रो. विधानचंद्र भारती, चंदेश्वर गिरि, बनवारी गिरि, राम किशोर गिरि, राज कुमार गिरि, बब्बन गिरि, श्याम कुमार गिरि, विष्णुदेव गिरि, अरुण कुमार गिरि, अशोक कुमार गिरि, मिथिलेश गिरि सहित कई लोग मौजूद रहे.

वहीं कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, आदर्श जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरंजन गिरि, सचिव राम कुमार गिरि, उपाध्यक्ष राकेश कुमार रत्न, लव कुमार यादव, सरपंच विनोद कुमार, रवि जायसवाल, शौकत अली, डॉ. दिवाकर गिरि, रंजीत गिरि और बच्चा गिरि समेत कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >