समस्तीपुर ANC कैंप: मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (ANC) जांच शिविर लगाया गया. शिविर में करीब 75 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई. जांच के दौरान करीब एक दर्जन महिलाओं में खून की कमी पाई गई. डॉक्टरों ने महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने और गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने की सलाह दी.
डॉक्टरों ने दी खान-पान की जानकारी
शिविर में डॉक्टरों की टीम ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की. खून की कमी वाली महिलाओं को खान-पान को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई. डॉक्टरों ने पौष्टिक आहार लेने के साथ चिकित्सकों की ओर से बताई गई दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी.
जिन महिलाओं में ज्यादा खून की कमी पाई गई, उन्हें एफएमसी दिया गया और डॉक्टर की सलाह लेने को कहा गया.
नियमित जांच के महत्व को लेकर जागरूक किया
डॉ. शालिनी और डॉ. अंजुला ने शिविर में महिलाओं की जांच की. स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी.
डॉक्टरों ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई.
स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय लोग रहे मौजूद
शिविर के दौरान हेल्थ मैनेजर अर्जुन कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे. इस दौरान दर्जनों स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे.
यह भी पढे़ं:
आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने किया कमाल, सेल्फ स्टडी के दम पर 1st अटेंप्ट में बने BDO
