Samastipur News:करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

लगभग 24 करोड़ की लागत से बनने वाली तमाम सड़क को बनने की प्रक्रिया शुरू हुई.

Samastipur News: विभूतिपुर : प्रखंड के मुस्तफापुर चौक से टरसपुर जाने वाली सड़क, कल्याणपुर से सकरा जाने वाली सड़क, पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट से जगन्नाथपुर जाने वाली सड़क, बन्हैती महुआ पेड़ से बसौना चौक की ओर जाने वाली सड़क, विभूतिपुर पेठिया से आदर्श चौक जाने वाली सड़क विभूतिपुर शाहिद डीएसपी गेट से विभूतिपुर बांध तक जाने वाली एवं सिंघिया पुल से बन्हैती तक जाने वाली सड़क 16 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास विधायक अजय कुमार ने किया. लगभग 24 करोड़ की लागत से बनने वाली तमाम सड़क को बनने की प्रक्रिया शुरू हुई. संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विकास के लिए समर्पित तमाम योजनाएं जनहित में संपन्न कराये जा रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय निर्माण कार्य किया गया है. जनता के लिए काम करना ही मुख्य मकसद है. अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ लक्ष्मण कुमार व श्याम किशोर कमल ने की. समारोह को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र यादव, महेश कुमार, विश्वनाथ महतो, सिया प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिपा ममता कुमारी, विजय कुमार, चंद्रभूषण सिंह, धर्मेश चौधरी, युवा राजद नेता कुमार गौरव, पूर्व मुखिया कुमारी किरण कमल, विद्यानंद विद्यार्थी, प्रियरंजन, दिलीप राय, श्याम बाबू, उमेश प्रसाद, रामपुकार यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >