Samastipur News:नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

प्रखंड के शाहपुर स्थित उउमावि बसौना भुसवरी के नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन विधायक अजय कुमार ने फीता काटकर किया.

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के शाहपुर स्थित उउमावि बसौना भुसवरी के नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन विधायक अजय कुमार ने फीता काटकर किया. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बबन कुमार राम ने की. विधायक ने कहा कि उच्च विद्यालय दूर होने पर छात्राएं पढ़ाई छोड़ देती थी. इसके उच्च विद्यालय में परिणत होने से छात्रों को सुविधा मिलेगी. बीइओ मनोज कुमार मिश्रा ने भी बच्चों को संबोधित किया. मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता अरविन्द कुमार दास, रामदेव राय, सरपंच रामचंद्र साह, ग्रामीण केशव बाबू, मणिकांत ईश्वर, दिनेश पासवान शिक्षक संजीत कुमार, रंजन शाह, संजीत कुमार महतो, राहुल कुमार, राजन कुमार, शिक्षिका मनीषा कुमारी, कविता कुमारी, निकिता कुमारी, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >