Samastipur News:शाही स्नान के साथ मिथिला महाकुंभ का हुआ समापन

प्रखंड के जगमोहरा त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित मिथिला महाकुंभ का मंगलवार को अंतिम शाही स्नान के साथ विधिवत समापन हो गया.

Samastipur News:बिथान : प्रखंड के जगमोहरा त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित मिथिला महाकुंभ का मंगलवार को अंतिम शाही स्नान के साथ विधिवत समापन हो गया. 10 मई से शुरू हुए इस धार्मिक महोत्सव के अंतिम दिन त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. साधु-संतों के साथ भक्ति भजनों और जयघोष के बीच भक्तों ने पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किये. सुबह से ही संगम तट भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. जहां श्रद्धालु स्नान, हवन, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए. बिथान के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र अपने सहयोगियों के साथ संगम पहुंचे और स्नान के बाद हवन व पूजा-पाठ में भाग लिया. सिहमा के मुखिया राजेश कुमार यादव और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव भी स्नान और हवन में शामिल हुए. भक्तों में आध्यात्मिक उत्साह और उमंग का अनूठा नजारा देखने को मिला. 10 दिनों तक चले इस महाकुंभ में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिला. आयोजन की सफलता में संयोजक पिंटू परदेसी, आयोजन समिति के सदस्य पंकज कुमार, बेनी यादव, मुकेश व अनिल मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दिन-रात मेहनत की. मिथिला महाकुंभ ने न केवल धार्मिक महत्व को उजागर किया, बल्कि मिथिला की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत किया. अंतिम शाही स्नान के साथ यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया जो मिथिला की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >