Samastipur News:मामूली विवाद में हुई मारपीट, तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड 9 में मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. इस घटना में शिव कुमार सहनी के पुत्र पीयूष राज पर लोहे के रोड से वार कर जख्मी कर दिया गया.

Samastipur News: विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड 9 में मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. इस घटना में शिव कुमार सहनी के पुत्र पीयूष राज पर लोहे के रोड से वार कर जख्मी कर दिया गया. वहीं इस पीयूष की माता देवी कुमारी के साथ भी मारपीट की गई. इसका भी इलाज विभूतिपुर सीएचसी में किया गया है. वहीं दूसरी ओर चोचाही भरपुरा निवासी कमल कुमार की पत्नी आरती कुमारी के साथ मारपीट की गई. इसका भी इलाज विभूतिपुर सीएचसी में किया गया है. यह घटना शुक्रवार की शाम में हुई है. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पीके साह ने बताया कि शिव कुमार के माथे में टांके लगाए गए हैं. बाकी का भी इलाज किया गया है. स्थिति सामान्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >