Samastipur News:आम जनता से मंत्री ने किया सीधा संवाद

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने जनसंवाद किया.

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित गेस्ट हाउस के सभागार में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने जनसंवाद किया. इसमें क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आम जनता ने आवेदन हस्तगत कराया. मंत्री श्री हजारी ने विभागीय पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर ऑन स्पॉट निदान भी किया. कुछ आवेदन को निजी सचिव के हवाले करते हुए पटना से कार्रवाई करने का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >