Samastipur News:सेमल के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के समीप दिघरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी शिव कुमार महतो के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार महतो सेमल के पेड़ से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया.

Samastipur News:पूसा : थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के समीप दिघरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी शिव कुमार महतो के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार महतो सेमल के पेड़ से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. घटनास्थल पंचायत के वार्ड संख्या 14 में पड़ता है. पुलिस को खबर मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. मृतक पांच भाई है. ग्रामीणों की मदद से आननफानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां पर चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसी लकड़ी व्यवसायी ठेकेदार के अंदर काम कर रहा था. लकड़ी की खरीददारी के उपरांत काटने का कार्य चल रहा था. इसी बीच इस तरह की घटना घट गई. उसके बाद ठेकेदार घटनास्थल से निकल गया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार से खबर प्रेषण तक सरकारी एवं निजी फोन रिसीव नहीं होने के कारण संपर्क स्थापित नहीं हो सका. जिससे घटना के संबंध में विस्तार से नहीं जाना जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >