Samastipur News:खनुआ टोल में ठनका की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड 5 खनुआ टोले में रविवार की दोपहर ठनका की चपेट में आने से एक अधेड़ व एक भैंस की मौत हो गई.

Samastipur News:उजियारपुर : थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड 5 खनुआ टोले में रविवार की दोपहर ठनका की चपेट में आने से एक अधेड़ व एक भैंस की मौत हो गई. मृतक स्व. जगदीश पासवान के पुत्र रमसो पासवान (50) बताया गया है. जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मृतक अपने तीन भैंस को लेकर खेत की ओर गया था. अचानक मौसम खराब होता देख वे घर लौटने लगे. इसी बीच ठनका गिरने से रमसो पासवान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. वहीं एक भैंस की भी झुलसने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वहीं परिजनों के क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बहुत ही नेकदिल व मिलनसार व्यक्ति था. कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, जिला पार्षद अरुण कुमार, मुखिया अंजू कुमारी, विनोद कुमार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है. मुखिया पति विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये व डेढ़ हजार रुपये अपने ओर से दिया गया है. उधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >