Samastipur News:बस की ठोकर से अधेड़ की मौत, एनएच 28 जाम

थाना क्षेत्र के एनएच 28 नगरा चौक के पास बस की ठोकर से मौलवी चक नवादा वार्ड 7 निवासी सुमन सहनी (64) की मौत हो गई.

Samastipur News:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच 28 नगरा चौक के पास बस की ठोकर से मौलवी चक नवादा वार्ड 7 निवासी सुमन सहनी (64) की मौत हो गई. घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है. सुमन पैदल दूसरे के घर में काम कर के अपने घर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें एनएच 28 नगरा चौक के पास जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के बाद स्वजनों ने मुआवजे व आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर एनएच 28 नगरा चौक के पास सड़क जाम कर दिया. घटना को लेकर मृतक के बेटे जनक सहनी ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते थे. बाजार से काम कर पैदल ही घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने ठोकर मार दिया. बस की ठोकर से घायल हुए सुमन सहनी को इलाज के लिए पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना और सड़क जाम की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को समझाबुझा कर सड़क जाम तीन घंटे बाद समाप्त कराया. सड़क जाम होने के कारण एनएच 28 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. राहगीर किसी तरह पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया. इधर, घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ले नगड़ा चौक पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था व डिवाइडर लगाने की मांग प्रशासन से की. ताकि वाहनों की रफ्तार चौक पर कम होगी. दुर्घटनाओं में कमी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >