मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख जवाहरलाल राय ने की. संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने किया. इस दौरान मुखिया अनीता देवी सहित कई सदस्यों ने स्कूल व कॉलेज के निर्धारित पठन-पाठन की अवधि में कोचिंग संचालक करने पर कड़ी आपत्ति जतायी. कहा कि प्रखंड में बिना पंजीयन का अवैध तरीके से कोचिंग संस्थानों का संचालन किया जा रहा है. इससे विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रों की अपेक्षित उपस्थित नहीं हो पाती है. सदस्यों ने नियमों को ताक पर रखकर कोचिंग चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही कोचिंग संस्थानों की नियमित रूप से जांच करने की बात कही. जिसे सदन ने प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूर किया. पंसस पिंकू कुमारी ने उर्दू मिडिल स्कूल के परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से प्रभावित हो रहे बच्चों व शिक्षकों के मुद्दे को सदन के पटल पर कई बार रखने के बावजूद अब तक समस्या का निदान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया. पंसस सिराज अंसारी ने जन्म प्रमाण पत्र में अवैध वसूली, मेनू के मुताबिक विद्यालयों में एमडीएम का संचालन नहीं होने का मसला उठाया. पंसस मुकेश चौहान व मुखिया संजू कुमारी राय ने बीते वर्ष आई बाढ़ के बाद अब तक सैकड़ों लोग को जीआर की राशि नहीं मिलने, किचेन शेड का भुगतान आदि के मुद्दे उठाये. इस दौरान सीओ ब्रजेश द्विवेदी ने कहा कि भुगतान संबंधित प्रक्रिया आपदा संपूर्ति पोर्टल में आई तकनीकी कमी के कारण लंबित है. वहीं नाव नाविकों का भुगतान किया जा रहा है. इस दौरान बताया कि 15 मार्च तक शिविर लगाकर जमीन संबंधित रसीद की ऑनलाइन प्रक्रिया संचालित की जा रही है. उपप्रमुख बबीता देवी ने गलवान घाटी में शहीद हुए अमन कुमार सिंह की प्रतिमा मोहिउद्दीननगर बाजार में लगाने के लिए सीओ से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की. स्वास्थ्य, मनरेगा, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि आदि को लेकर सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखी. इस मौके पर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद, बीएओ कमलेश मिश्रा, बीइओ डॉ. मधुकर प्रसाद सिंह, पीओ मनोज कुमार, बीपीएम रविशंकर प्रसाद, मुखिया शशि कुमारी, सुरेंद्र राय, विनय कुमार, विपिन शर्मा चुल्हाई पासवान, कुमारी ललिता सिंह, बैजू राय, जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
