Samastipur Railway Division: अप्रैल में डायवर्ट होकर चलेंगी दरभंगा-जालंधर सिटी, बाघ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़- गोरखपुर- गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन का निर्माण कार्य होगा. 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य होगा.

समस्तीपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़- गोरखपुर- गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन का निर्माण कार्य होगा. 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य होगा. 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन इंटरलॉक कार्य और 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जायेगा. करीब 200 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. 12 अप्रैल को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलन्धर सिटी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-छपरा-औड़िहार-वाराणसी-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ रोजा के रास्ते चलाई जायेगी. यह गाड़ी सीतामढ़ी, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर एवं सीतापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. 15 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. यह गाड़ी कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, गोरखपुर, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोण्डा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. 15 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाली 13020 काठगोदा हावड़ा एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-औड़िहार छपरा के रास्ते चलाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >