Samastipur News:कल्याणपुर : सामुदायिक अस्पताल के सभागार में आशा की समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो. हैदर ने की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कई निर्देश दिये. इंडिकेटर पर चर्चा हुई. परिवार नियोजन ऑपरेशन पर चर्चा की गयी. स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि 16 सितंबर को कृमिमुक्ति दिवस में एक साल से 2 साल तक के बच्चों को आधा टैबलेट चमचे से चूर कर पिलाना है. 2 से 3 साल के बच्चों को पूरी गोली चूर कर पिलाना है. 4 साल से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली देनी है. उसके बाद पानी पिलाना है. इसके बाद भी यदि कोई बच्चा बच जाता है, तो मॉपअप राउंड 19 सितंबर को टारगेट पूरा करना है. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद गौतम रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
