आम का बाग लगाने जा रहे हैं तो पढ़ें KVK विशेषज्ञ की सलाह, जानें कैसे चुनें सही पौधे

आम के बाग की सफलता के लिए सही पौध का चयन जरूरी है। डॉ. धीरू कुमार तिवारी से जानें स्वस्थ और ग्राफ्टेड पौधे चुनने के वैज्ञानिक तरीके और महत्वपूर्ण सुझाव।

Mango Plantation Tips: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK) बिरौली के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. धीरु कुमार तिवारी ने आम का बाग लगाने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है. उन्होंने बताया कि बाग की सफलता में पौध की उम्र, आकार और गुणवत्ता का सही चयन बेहद जरूरी है. गलत पौध का चयन पूरे बाग की वृद्धि, उत्पादन और आर्थिक लाभ को लंबे समय तक प्रभावित कर सकता है.

बड़े व अधिक उम्र के पौधे लगाने के नुकसान 

अधिक उम्र या अत्यधिक बड़े आकार के पौधों का चयन करने पर कई व्यावहारिक समस्याएं आती हैं:

  • उखाड़ते समय जड़ें क्षतिग्रस्त होने से पौधे 'ट्रांसप्लांट शॉक' का शिकार होकर सूख जाते हैं.
  • नर्सरी में लंबे समय तक रहने से जड़ें 'रूट बाउंड' हो जाती हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण रुक जाता है.
  • तना और जड़ में असंतुलन के कारण तेज हवा या बारिश में पौधों के गिरने का खतरा रहता है.
  • महंगे होने के बावजूद ऐसे पौधों की जीवित रहने की दर काफी कम होती है.

1 से 2 वर्ष के कलमी पौधे लगाने के बड़े फायदे 

उद्यान विशेषज्ञ के अनुसार 1-2 वर्ष के स्वस्थ, प्रमाणित एवं ग्राफ्टेड (कलमी) पौधे सबसे उपयुक्त होते हैं:

  • ऐसे पौधे नई मिट्टी व जलवायु के साथ शीघ्र सामंजस्य स्थापित कर तेजी से बढ़ते हैं.
  • समान उम्र के पौधों से पूरे बाग का विकास एक समान रहता है, जिससे रखरखाव आसान होता है.
  • ये पौधे जल्दी फूल-फल देना शुरू कर देते हैं, जिससे किसानों की आय जल्दी शुरू हो जाती है.

पौध खरीदते समय किसान रखें इन बातों का ध्यान

  • हमेशा अधिकृत व प्रमाणित नर्सरी से ही पौधे खरीदें.
  • पौधे की उम्र 1-2 वर्ष और ऊंचाई 60 से 100 सेमी होनी चाहिए.
  • जड़ें सफेद व स्वस्थ हों और ग्राफ्ट यूनियन (जोड़) मजबूत होना चाहिए.
  • कीट व रोग रहित पौधों का ही चयन करें.

यह भी पढ़ें: ट्रक मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म: वार्ता के बाद सरकारी खाद्यान्न का उठाव शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >