Samastipur News : सरायरंजन में वाहन की ठोकर से युवक की मौत

सरैया-ताजपुर मुख्य पथ पर जितवारपुर कुम्हिरा गांव के बजरंग चौक के निकट बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

सरायरंजन.थाना क्षेत्र के सरैया-ताजपुर मुख्य पथ पर जितवारपुर कुम्हिरा गांव के बजरंग चौक के निकट बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड 12 निवासी विद्यानंद राय के पुत्र राहुल कुमार राय (25) के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक गांव में दोस्त की शादी में आया था, बरात जाने के लिए कपड़ा लाने बाजार गया था. इसी दौरान उक्त जगह पर किसी वाहन से ठोकर लग गई, जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया. युवक की मौत की सूचना सुनते हीं परिजनों एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं, शादी का माहौल गमगीन हो गया. पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार शुरू हो गया. युवक के मौत की सूचना पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया. राहुल तीन बहन एक भाई था. अपने परिवार का भरण-पोषण राहुल दिल्ली में प्राइवेट जॉब करके करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >