Samastipur : मधुबनी क्लोन एक्सप्रेस व हमसफर का सगौली में ठहराव

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल अंतर्गत कई गाड़ियों के लिए विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृति प्रदान किया है.

समस्तीपुर . रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल अंतर्गत कई गाड़ियों के लिए विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृति प्रदान किया है. इन ठहरावों से स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा. निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को प्रमुख गंतव्यों तक आवागमन की और अधिक सुविधा प्राप्त होगी. इसमें 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस का ठहराव परसा नगर हॉल्ट पर होगा. 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का ठहराव परसा नगर हॉल्ट पर होगा. 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव सगौली स्टेशन पर 15 सितंबर से किया जायेगा. 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव सगौली स्टेशन पर 13 सितंबर से शुरू होगा. 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस का ठहराव मधुबनी स्टेशन पर किया जायेगा. 75215 जयनगर-रक्सौल का ठहराव रीगा स्टेशन पर होगा. 15507 दरभंगा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव जोगियारा स्टेशन पर होगा. 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव जोगियारा स्टेशन पर 13 सितंबर से शुरू होगा. 75215 जयनगर-रक्सौल का ठहराव कमतौल स्टेशन पर और 09451गांधीधाम-भागलपुर विशेष ट्रेन का ठहराव बगहा स्टेशन पर किया जायेगा. इन ठहरावों से समस्तीपुर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >