Samastipur News:पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी स्थानीय पुलिस : बीडीओ

थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों की बैठक आहूत हुई.

Samastipur News: मोहनपुर : थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों की बैठक आहूत हुई. अध्यक्षता बीडीओ निगम झा ने की. संचालन सीओ भाग्यश्री ने किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि त्योहार में किसी प्रकार की अफवाह या विवाद को जगह न दें और प्रशासन को सहयोग करें. पूजा के दौरान हर हाल में सरकार के निर्देश का पालन करें. इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी अपने विचार रखें. सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जायेगा. पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया कि पूजा के दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. इस मौके पर पूर्व प्रमुख कमलकांत राय, सुधाकर राय, सरोज कुमार सोहन राय समेत कई स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >