Samastipur News:चकविदुलिया से शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी कानून के तहत विभूतिपुर थाना पुलिस ने शनिवार को विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

Samastipur News:विभूतिपुर : शराबबंदी कानून के तहत विभूतिपुर थाना पुलिस ने शनिवार को विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने चकविदुलिया वार्ड 11 स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 92.130 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान मौके से तस्कर विशेश्वर पोद्दार (55) को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विमल कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें उन्होंने बताया है कि शनिवार को गश्ती के दौरान शाम करीब 6:40 बजे सुरौली के पास थे. तभी उन्हें विशेश्वर पोद्दार द्वारा गोदाम में शराब छिपाकर बेचने की गुप्त सूचना मिली. निर्देश पर पुलिस टीम चकविदुलिया पहुंची. पुलिस को देखकर तस्कर दुकान से निकल कर भागने लगा. जिसे जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया. तलाशी में गोदाम से कुल 92.130 लीटर विदेशी शराब की पेटियां मिलीं. जब्त शराब में ऐसी ब्रांड्स भी शामिल हैं जो पंजाब, हरियाणा और बंगाल में बिक्री के लिए मान्य हैं. पुलिस ने बताया कि विशेश्वर पोद्दार को बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जब्त शराब और आरोपी को थाना लाया गया है. पुलिस अब तस्कर के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >