ठनका से महिला व किशोर की मौत, एक किशोर गंभीर रूप से झुलसा

समस्तीपुर के सरायरंजन में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

सरायरंजन. घटहो थाना क्षेत्र की मूसापुर पंचायत के लगमा गांव में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से झुलस गया. दोनों मृतकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घायल किशोर का एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, लगमा गांव के वार्ड-13 निवासी अकलू राय का 14 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार और त्रिवेणी राय का 16 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार भुराहा चौर में मवेशियों के लिए चारा लाने गए थे. इसी दौरान तेज बारिश के बीच ठनका गिरने से रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू कुमार गंभीर रूप से झुलस गया. ग्रामीणों ने उसे तत्काल कांचा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है.घटना की सूचना मिलते ही घटहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. इसी बीच लगमा गांव में भी ठनका गिरने की दूसरी घटना में रायपुर बुजुर्ग पंचायत के महिषी टारा निवासी विपत सहनी की 40 वर्षीय पत्नी कारी देवी की भी मौत हो गई.सूचना पर घटहो थाना पुलिस, डायल-112 सरायरंजन एवं घटहो की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश राय, समाजसेवी विजय राय, पूर्व मुखिया देवेंद्र राय, पूर्व जिला पार्षद हरेराम सहनी और संजीव कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा एवं अन्य सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की.वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है.उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता राशि मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >