Samastipur News:उत्तर बिहार में अनेक स्थानों पर 25 से 29 जून तक हल्की वर्षा की संभावना

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत माैसम विज्ञान विभाग के सहयाेग 25 से 29 जून 2025 तक के लिये माैसम पूवार्नुमान जारी किया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत माैसम विज्ञान विभाग के सहयाेग 25 से 29 जून 2025 तक के लिये माैसम पूवार्नुमान जारी किया गया. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, सारन, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी तथा पूर्वी चम्पारण जिलों में अगले 3 से 4 दिनाें में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. उसके बाद 28 से 29 जून काे उत्तर बिहार के अनेक स्थानाें पर मध्यम वर्षा हो सकती है. पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में कुछ स्थानों पर पूूर्वानुमानित अवधि में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >