Samastipur News:उत्तर बिहार में अनके स्थानों पर अगले 2-3 दिनों में हल्की वर्षा के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 10 से 14 सितम्बर 2025 तक के माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 10 से 14 सितम्बर 2025 तक के माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि के दाैरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे. उत्तर बिहार के अनेक स्थानाें पर अगले 2 से 3 दिनाें में हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है. वर्षा के दाैरान तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत के आसपास तथा दाेपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >