Samastipur : डिग्री कालेज को ले भूमि अधिग्रहण को पत्र जारी

डिग्री महाविद्यालयविहीन प्रखंडों में कालेज खोलने को ले शिक्षा सचिव अजय यादव ने डीएम को संबंधित प्रखंडों में भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है.

Samastipur : बिथान . डिग्री महाविद्यालयविहीन प्रखंडों में कालेज खोलने को ले शिक्षा सचिव अजय यादव ने डीएम को संबंधित प्रखंडों में भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है. साथ ही उसका अधिग्रहण करने को ले पत्र जारी किया है. जारी पत्र में जिक्र किया गया है कि डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 5 एकड़ व शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि होना जरूरी है. आवागमन की सुविधा एवं आकार चौकोर होने के साथ लंबाई-चौड़ाई का अनुपात भी जारी किया है. हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राज कुमार राय ने बिहार सरकार के इस फैसले को उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. पूर्व विधायक ने कहा कि इस निर्णय को ले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में घोषणा की गई थी. शिक्षक सुशांत यादव सुमित ने बताया कि सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >