Samastipur News:हर तीसरे महीने लगेगा भाषा गणित व विज्ञान मेला

प्रारंभिक स्कूलों में हर तीन माह पर भाषा, गणित और विज्ञान मेला लगेगा. इसमें जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे.

Samastipur News: समस्तीपुर : प्रारंभिक स्कूलों में हर तीन माह पर भाषा, गणित और विज्ञान मेला लगेगा. इसमें जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे. यहां बच्चों को रोचक तरीके से भाषा, गणित और विज्ञान की नई-नई जानकारी मिलेगी. भाषा, विज्ञान और गणित में बच्चे यहां अपनी प्रतिभा भी दिखा सकेंगे. बच्चों को प्रोत्साहन भी दिया जायेगा. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने डीईओ और डीपीओ (ईई व एसएसए) को पत्र भेजा है. पत्र के मुताबिक, यह त्रैमासिक मेला महीने के दूसरे सप्ताह में लगेगा. निपुण 3.0 के तहत यह आयोजन होगा. इससे बच्चों में गणित और विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ेगी. वह अपने कक्षा बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा. डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में अब हर तीन माह पर भाषा, गणित और विज्ञान मेला का आयोजन होगा. इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने-लिखने, गिनती करने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >