Samastipur News:कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार वार्ड 10 निवासी अर्जुन ठाकुर के घर के मेन गेट का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. गृह स्वामी 4 नम्बर को अयोध्या धाम रामलला के दर्शन के लिए गये हुए थे. वहां से वापस घर लौटने पर घटना की जानकारी मिली. देखा कि बेडरूम समेत सभी कमरे का ताला टूटा है. सामान इधर-उधर बिखरे थे. इसके बाद घटना की सूचना गृह स्वामी श्री ठाकुर ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे एसआई लक्ष्मी कुमारी ने मामले की छानबीन की. पीड़ित ने बताया कि घर के गोदरेज में रखे दो लाख नगद एवं 21 लाख के सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामानों चोरी की गयी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
