Samastipur; रोसड़ा के महादेव मठ कुआं में गिरने से मजदूर की मौत

शहर में सोमवार की रात दर्दनाक हादसे में मजदूर की कुएं में गिरकर मौत हो गई.

रोसड़ा . शहर में सोमवार की रात दर्दनाक हादसे में मजदूर की कुएं में गिरकर मौत हो गई. घटना महादेव मठ मोहल्ले की है. जानकारी के अनुसार भटोतर गांव निवासी स्व. रघुवीर महतो के 35 वर्षीय पुत्र राज किशोर महतो रोज की तरह सोमवार को मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान महादेव मठ स्थित एक जर्जर कुएं के पास से गुजरते समय फिसल कर वह कुएं में गिर गये. बताया जाता है कि बारिश के कारण रास्ता फिसलन भरा था. जिससे साइकिल का पहिया फिसल गया और हादसा हो गया. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़ी साइकिल देखी तो आसपास तलाश शुरू की. जब कुएं के अंदर झांका गया तो राज किशोर को पानी में डूबा हुआ देखा गया. आननफानन में ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला. रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर कुएं को जल्द से जल्द ढकवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हों. घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >