समस्तीपुर : कुंभ स्पेशल ट्रेन से जाना यात्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है. स्पेशल ट्रेनों की हालत ऐसी है कि यह घंटों देरी से प्रयाग पहुंच रही है. रविवार को जयनगर से खुली हुई ट्रेन भी काफी देरी से प्रयाग पहुंची. ऐसे में पैक ट्रेन के साथ यात्री चल रहे हैं. जहां भीड़ ताबड़तोड़ है. जयनगर से रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन सोमवार को भी पैक हो गई है. जानकारी के अनुसार जयनगर स्टेशन पर यात्रियों की इतनी भीड़ है कि स्पेशल ट्रेन से संभालना मुश्किल है. वहीं एक दिन में जयनगर स्टेशन से 10 लाख की टिकट बिक्री हो चुकी है. वहीं समस्तीपुर जंक्शन में भी सोमवार को दिन के 3 बजे तक 700 टिकट काटे जा चुके थे. यात्रियों की स्थिति को देखते हुए दो काउंटर फिलहाल बढ़ा दिये गये हैं. एक काउंटर होल्डिंग एरिया में खोला गया है तो दूसरा काउंटर अनारक्षित टिकट केंद्र के पास खुला हुआ है. 6 की जगह 8 टिकट काउंटर समस्तीपुर जंक्शन पर कार्य कर रहे हैं. ऐसे में समस्तीपुर पहुंच रही ट्रेन पर देर शाम एक बार फिर भीड़ उमड़ेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
