एलाइनमेंट बदलने को ले होगा आंदोलन : किसान सभा

समस्तीपुर में ग्रीन एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट बदलने से 500 से अधिक घर प्रभावित हो रहे हैं। किसान सभा ने पुराने रूट पर निर्माण की मांग की है।

प्रतिनिधि, समस्तीपुर : बिहार राज्य किसान सभा ने सरायरंजन में बन रहे ग्रीन एक्सप्रेस-वे अवैध रूप से दिशा बदलने, सैकड़ों परिवार के घरों पर बुलडोजर चलाने, झखड़ा कालेज सहित 500 से अधिक घर ध्वस्त करने के खिलाफ सभा की. अध्यक्षता रंजीत सहनी ने की. सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 2025 जनवरी जो एलाइनमेंट बना था उससे पूरे सरायरंजन से मात्र 50-60 घर प्रभावित हो रहे थे. लेकिन कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण राजनीतिक दबाव बना कर 2026 में सड़क का दिशा बदलने से भारी नुकसान हुआ है. इसमें झखड़ा कालेज सहित 500 से अधिक घनी आबादी ध्वस्त हो रहा है. जिला प्रशासन से जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने मांग की है कि पुराने एलाइनमेंट रुट से होकर रोड निर्माण किया जाये. अन्यथा कालेज एवं 500 परिवार को बचाने के लिए आन्दोलन करने पर विवश होंगे. आगामी 11 जुलाई को जिलाधिकारी समक्ष प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया. मौके पर सुरेश महतो, रामकृपाल गिरि, उमेश झा, अमरनाथ झा, रामदयाल साह, सुरेंद्र महतो, रामसागर साहनी, योगी महतो, सुखचैन साह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >