किसान सारथी ऐप पर अब तक एक लाख से अधिक किसानों का हुआ पंजीकरण। डॉ आरके तिवारी

किसान सारथी ऐप के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली ने किसानों के लिए लाइव पोलिंग का आयोजन किया। अब तक एक लाख से अधिक किसान इस ऐप से जुड़ चुके हैं।

प्रतिनिधि पूसा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बिरौली द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. आरके तिवारी के निर्देशन तथा इंजीनियर विनिता कश्यप के पर्यवेक्षण में 15 जुलाई 2026 को किसान सारथी ऐप के माध्यम से पोषक तत्व प्रबंधन एवं एल-नीनो विषय पर किसानों की लाइव पोलिंग का सफल आयोजन किया गया. इस डिजिटल कार्यक्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के 250 से अधिक किसानों ने किसान सारथी ऐप पर पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए कृविके वैज्ञानिक डा. धीरू कुमार तिवारी, विनीता कश्यप , सुमित सिंह, भारती उपाध्याय ने सभी प्रगतिशील कृषक , प्रसार कर्ता इत्यादि से सामंजस्य स्थापित कर उन्हें लाइव पोलिंग के लिए प्रेरित किया. वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि किसान सारथी ऐप पर अब तक एक लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण हो चुका है तथा इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीकों के माध्यम से किसानों तक वैज्ञानिक जानकारी एवं कृषि परामर्श को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है. इंजीनियर विनिता कश्यप ने किसानों को किसान सारथी ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐप किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है. इसके माध्यम से किसान अपनी कृषि संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सीधे कृषि विशेषज्ञों तक पहुंचा सकते हैं तथा समयबद्ध वैज्ञानिक समाधान प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बदलते समय में किसानों को स्मार्ट खेती की दिशा में आगे बढ़ते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए, जिससे समय की बचत के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण कृषि सलाह भी आसानी से प्राप्त हो सके इस अवसर पर डॉ. धीरू कुमार तिवारी ने किसानों को एल-नीनो के संभावित प्रभावों तथा उससे फसलों की सुरक्षा के वैज्ञानिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी.वहीं सुमित ने समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) के सिद्धांतों एवं व्यावहारिक उपायों पर किसानों का मार्गदर्शन किया. भारती उपाध्याय ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया. कार्यक्रम के दौरान किसानों ने किसान सारथी ऐप के माध्यम से लाइव पोलिंग में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई तथा विशेषज्ञों से प्राप्त वैज्ञानिक परामर्श की सराहना की. कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में किसान सारथी एप से जुड़कर आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विशेषज्ञ सलाह का लाभ लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subash chandra ku

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >