Samastipur News:अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत से एक किशोर के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसमें सात लोगों को नामजद किया गया है.

Samastipur News:मोरवा : थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत से एक किशोर के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसमें सात लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए इसके एक आरोपी मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के भदैया गांव से विश्वनाथ सहनी के बेटे दामोदर सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि करीब 8 महीने पहले थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत से घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रूपचंद सहनी के बेटे संजन सहनी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था. इस बाबत सात लोगों को नामजद करते हुए किशोर के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इसके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है. मामले का अनुसंधानक नितुन कुमार ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >