पाखंड के खिलाफ वैचारिक लड़ाई लड़ने के लिए प्रासंगिक रहेंगे कबीर दास

स्थानीय सोनावती कॉलेज आफ एजुकेशन के परिसर में कबीर जयंती शनिवार को मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् अजय कुमार यादव ने की.

मोहनपुर : स्थानीय सोनावती कॉलेज आफ एजुकेशन के परिसर में कबीर जयंती शनिवार को मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् अजय कुमार यादव ने की. उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल पूर्व जिस कबीर का जन्म हुआ था, वह आज भी प्रासंगिक बना हुआ है. उनकी प्रासंगिकता समय के साथ बढ़ रही है. कबीर दास ने धार्मिक पाखंड के खिलाफ वैचारिक क्रांति का बिगुल फूंका था. उन्होंने अपने कर्तव्य के लिए सचेष्ठ रहने वाले मनुष्य की सराहना की थी और निर्भीक होकर आडंबर की खिलाफत की थी. कार्यक्रम का संचालन काजू प्रसाद राय ने किया. इस अवसर पर कबीर दास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके भजन गाये गये. इस मौके पर राहुल कुमार, विनय झा, हरि गोविंद यादव, सुधांशु कुमार, मंजय कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >