शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय किशोर को लगी गोली,भर्ती

शहर के चक नवादा में एक शादी समरोह में देर शाम हुई हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय किशोर को गोली लगने से जख्मी हो गया.

दलसिंहसराय. शहर के चक नवादा में एक शादी समरोह में देर शाम हुई हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय किशोर को गोली लगने से जख्मी हो गया.जिसे इलाज को लेकर शहर के बाहर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि जख्मी किशोर चकनवादा वार्ड संख्या 6 निवासी शाहिद रखूं का 12 वर्षीय पुत्र रेहान है.वह मोहल्ले में ही एक शादी समारोह गया हुआ था.इसी दौरान वहा हो रही हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके दाएं कंधे में आकर लग गई.घटना के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहु��चकर मामले की जांच में जुटी थी.बताते चले की शहर के चक नवादा में ही एक वर्ष पूर्व भी एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई थी.इस मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोली के लगने से एक बालक जख्मी होने की जानकारी मिली है.आवेदन मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >