Samastipur News:संयुक्त छात्र संगठन करेगा कॉलेज में तालाबंदी

स्थानीय आरबी कॉलेज में संयुक्त छात्र संगठन कॉलेज में 10 सितंबर से पीजी की पढाई शुरु करने को लेकर धरना-प्रदर्शन पर है.

Samastipur News:दलसिंहसराय : स्थानीय आरबी कॉलेज में संयुक्त छात्र संगठन कॉलेज में 10 सितंबर से पीजी की पढाई शुरु करने को लेकर धरना-प्रदर्शन पर है. सीनेट द्वारा चार विषयों की पढ़ाई की मान्यता मिल जाने के बावजूद भी इस सत्र में नामांकन नहीं होने से सभी छात्र संगठन और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. 10 सितंबर को प्रधानाचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 11 सितंबर को कुलपति से मिलकर नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. लेकिन कुलपति से वार्ता होने के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ तो संयुक्त छात्र संगठन आज से कॉलेज का पूर्ण रूपेण अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेगी. मौके पर एनएसयू आई से जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, काॅलेज छात्र नेता सूरज पाठक, विवेक विराट, सुजीत कुमार, अभिषेक राणा, केशव कुमार, भरत कुमार, आदर्श कुमार, ललन यादव, मनीष कुमार, दीपक सिंह, रोहित कुमार, एहसान आरजू, लोकेश कुमार, उदय कुमार, नीतीश कुमार, कुंदन यादव, छोटू भारद्वाज, ऋषि केश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >