Samastipur News:गांवों में जनसमर्थन जुटाने में जुटा जदयू

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

Samastipur News:बिथान : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. जदयू के पूर्व विधायक राज कुमार राय ने बिथान प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान को धार दिया. ग्रामीण इलाकों में आयोजित सभाओं में उन्होंने जनता से सीधा संवाद साधा और सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी. पूर्व विधायक ने बिथान, तेलनी, पूसहो, बेलाही, बेलौन, जगमोहरा, बरदौनी, सोहमा और ठठेरवा समेत कई गांवों में पहुंच कर कहा कि सरकार आम लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने पेंशन में बढ़ोतरी, युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं के लिए जीविका समूह के जरिए 10,000 रुपये की सहायता राशि और हर घर को 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का उल्लेख किया. कहा कि इसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है. पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में अधूरे विकास कार्य उनकी प्राथमिकता है. मौके पर विजय कुमार यादव, हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, हर्षवर्धन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >