Samastipur News:अब सितंबर अंत तक चलेगी जयनगर-उधना स्पेशल

09031/32 जयनगर-उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन के फेरे में रेलवे ने बढ़ोतरी की है. यह ट्रेन अंतिम ट्रिप में 27 जुलाई को चलने वाली थी.

Samastipur News:समस्तीपुर : 09031/32 जयनगर-उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन के फेरे में रेलवे ने बढ़ोतरी की है. यह ट्रेन अंतिम ट्रिप में 27 जुलाई को चलने वाली थी. इसके फेरे को बढ़ाकर 28 व 29 सितंबर तक का क्रमशः अप और डाउन ट्रेनों के लिए कर दिया गया है. इससे एक बार फिर से जयनगर- उधना स्पेशल ट्रेन के फेरे को रेलवे ने बढ़ाने की अनुमति दी है.इससे अहमदाबाद आदि शहर में जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा. इसके अलावा दो और ट्रेनों की फेरे जो बढ़े हैं उसमें पटना-उधना, उधना-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं. बताते चलें कि हर शनिवार और रविवार को जयनगर-उधना- जयनगर एक्सप्रेस साप्ताहिक रूप से रवाना होती है. इसी महीने इस ट्रेन की दोबारा फेरों में फिर से बढ़ोतरी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >