Samastipur News:विद्यालयों में आंतरिक समिति का होगा गठन

जिले के विद्यालयों में आंतरिक समिति का गठन किया जायेगा. यह समिति शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण और न्याय करने का महत्वपूर्ण माध्यम होगी

Samastipur News: समस्तीपुर : जिले के विद्यालयों में आंतरिक समिति का गठन किया जायेगा. यह समिति शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण और न्याय करने का महत्वपूर्ण माध्यम होगी. देश के सभी विद्यालय, सरकारी, गैर-सरकारी, निजी, अनुदानित या किसी भी प्रबंधन के तहत संचालित कार्यालय जहां महिलाओं सहित 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, 2013 के अनुसार आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य किया गया है. अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार समिति में कम से कम चार सदस्य होने चाहिए, जिसमें अध्यक्ष पद किसी वरिष्ठ महिला कर्मचारी को दिया जाना अनिवार्य है. दो अन्य कर्मचारी सदस्य तथा एक बाहरी सदस्य, जो महिला अधिकार, कानूनी सेवाओं या सामाजिक कार्य से जुड़े हों, को शामिल किया जाना चाहिए. लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जांच, रोकथाम तथा जागरूकता गतिविधियों का संचालन करती है. सर्वोच्च न्यायालय ने हालिया आदेश में सभी शैक्षणिक संस्थानों को समिति का गठन कर उसकी जानकारी निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >